📰 पूरी खबर:
हरदा -हरदा जिले की टिमरनी जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अनिल कुमार लिबर्टी द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर शासकीया बालक स्कूल में 4 छत पंखे और शासकीय कन्या शाला में 6 पंखे प्रदान किया साथ ही कन्या शाला प्रांगण में वृक्षारोपण कर अपना जन्म दिवस बनाया और समाज में सभी लोगों को संदेश दिया कि विद्यार्थियों की सुविधाओं के लिए अगर हम कुछ कर सकते हैं तो अपने जन्मदिन के अवसर पर उन्हें किसी भी प्रकार से सुविधा प्रदान करने की तैयार रहें जहां तक लोग अपने जन्मदिन पर लाखों रुपए खर्च कर अपना जन्मदिन बनाते हैं इसी तरह जन्मदिन को लोगों की सेवा और सुविधा में काम आए ऐसे काम करना चाहिए