हरदा- भारतीय किसान संघ  जिला हरदा की मासिक बैठक जिला उपाध्यक्ष लोकेश गौर के नेतृत्व में बलराम सभागृह कृषि ऊपज मंडी हरदा में आयोजित हुई,जिसमें मुख्य रूप से संगठनात्मक विषयों की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना बनाई गई। साथ ही अनिश्चितकालीन धरने के तीन प्रमुख मांगो में से एक मांग 2025 सोयाबीन का जो बीमा राशि किसानों को प्राप्त हुई है उसमें कई हलकों में विसंगति स्वरूप कई किसानों को 70 से 80 रु एकड़ ही प्राप्त हुई है ,

 इस विषय को लेकर कृषि उप संचालक महोदय से मुलाकात कर निराकरण की मांग की गई इस दौरान संघ के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे जिसमें नरेंद्र दोगने, विनोद पाटिल, विजय मलगाया, हरिशंकर सारण, श्याम पाटिल, राजेंद्र बांके,लोकेश गौर, हरिओम गौर, विष्णु गौर,कैलाश जलावड़ा,राजनारायण गौर,आनंद पटेल,राजेश डूडी, रामकृष्ण राजपूत, विनय यादव,जितेंद्र व्यास, सियाराम गौर,रूप सिंह राजपूत, संतोष गौर,राम भरोस गोल्या, रविशंकर दोगने। दिनेश गौर, प्रेमनारायण गौर।सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।