📰 पूरी खबर:
खंडवा - प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने गुरुवार शाम को खंडवा के मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों को एक विशेष सौगात दी। उन्होंने मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए जिला खनिज निधि से स्वीकृत वातानुकूलित बस का फीता काटकर लोकार्पण किया और इसके बाद मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ बस से कॉलेज परिसर का भ्रमण किया। इस अवसर पर प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा तथा मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर संजय दादू सहित अन्य डॉक्टर्स और विद्यार्थीगण भी मौजूद थे।
इस अवसर पर मंत्री डॉ. विजय शाह ने बताया कि इस एयर कंडीशंड बस के मिलने से मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों को कॉलेज से जिला अस्पताल आने-जाने में काफी सुविधा होगी । उन्होंने बताया कि इस वातानुकूलित बस के लिए जिला खनिज निधि से कुल 27.70 लाख रुपए स्वीकृत किए गए थे। उन्होंने बताया कि इसी तरह की एक अन्य बस वन विभाग के इको पर्यटन बोर्ड को हरसूद विधानसभा क्षेत्र के लिए दी गई है।