खिरकिया। पत्रकार संघ खिरकिया की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों को मजबूत करना और जनहित के मुद्दों को पूरी जिम्मेदारी के साथ उठाना रहा।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से संगठन का विस्तार करते हुए तीन नए सदस्यों—संजू नामदेव, सुनील मालाकार एवं जय मारवाड़ी का संघ में सहर्ष स्वागत किया गया। सभी उपस्थित सदस्यों ने नए साथियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। संघ की आगामी कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया अगली बैठक में पूरी करने का निर्णय लिया गया है।

जनहित और पारदर्शी शासन पर विशेष बल

बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए निर्णय लिया कि क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं को प्राथमिकता से उजागर किया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को सुविधाओं का पूरा लाभ मिल सके।साथ ही, शासन की कल्याणकारी योजनाओं को बिना किसी बाधा या भ्रष्टाचार के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए संघ ने प्रतिबद्धता जताई। तय किया गया कि यदि किसी पीड़ित नागरिक द्वारा योजना का लाभ न मिलने या धांधली की शिकायत प्राप्त होती है, तो पत्रकार संघ संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर त्वरित समाधान सुनिश्चित कराएगा।
इस अवसर पर सुनील जैन, संदीप भदौरिया, आशुतोष पाराशर, राकेश खरका, हर्ष मंत्री, योगेंद्र राजपूत, गिरिराज माहेश्वरी, प्रद्युम्न कुशवाहा, ललित बाथोले, अंकुश विश्वकर्मा, कीर्तन ओनकर,संजय नामदेव, राजकुमार बघेल, साज़िद खान सहित नवागत सदस्य संजू नामदेव, सुनील मालाकार एवं जय मारवाड़ी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। बैठक का समापन क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और गरिमामय पत्रकारिता के संकल्प के साथ हुआ।