📰 पूरी खबर:
पन्ना ! स्वास्थ्य जागरूकता और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से JK Cement द्वारा कोनी के वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर में एनीमिया की जांच के बाद फॉलो-अप स्वास्थ्य परीक्षण सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों के स्वास्थ्य की स्थिति का आकलन किया गया तथा एनीमिया से बचाव, संतुलित पोषण और समय पर स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
JK Cement का उद्देश्य केवल स्वास्थ्य शिविर आयोजित करना ही नहीं, बल्कि “हर घर में चेकअप, हर परिवार स्वस्थ” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। कंपनी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करने और आवश्यकता पड़ने पर समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इस पहल के माध्यम से लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, पौष्टिक आहार अपनाने तथा किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लक्षण दिखाई देने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने का संदेश दिया गया।