📰 पूरी खबर:
दक्षिण पन्ना वनमंडल के मोहन्द्रा वन परिक्षेत्र में जंगली सूअर के अवैध शिकार से संबंधित प्रकरण में जनवरी 2020 से फरार चल रहे दो आरोपियों को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। वन परिक्षेत्र अधिकारी मोहन्द्रा राहुल मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आरोपी मिठूआ पिता माहल आदिवासी, निवासी कुंवरपुर तथा शुगर पिता विशाल आदिवासी, निवासी कुंवरपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। इसी प्रकरण में एक अन्य आरोपी प्रेमलाल उर्फ टूटा अहिरवार को पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है।
इस कार्रवाई में देवी सिंह यादव, परिक्षेत्र सहायक मोहन्द्रा; जयप्रकाश नारायण दुबे, वनपाल;रामदयाल सूत्रकार, वनरक्षक जगदीश प्रसाद अहिरवार, वनपाल; हरप्रसाद अहिरवार, वनपाल; राजेन्द्र पटेल, वनपाल तथा संत कुमार प्रजापति, वनपाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दक्षिण पन्ना वनमंडल द्वारा पुराने लंबित वन एवं वन्यजीव अपराधों में फरार आरोपियों की तलाश कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई लगातार की जा रही है।