R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

टीकमगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-बाइक टक्कर में दो युवकों की मौत

Spread the love

टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव धसान थाना क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, भदौरा पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार युवक एक चारपहिया वाहन को ओवरटेक कर रहे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान छतरपुर जिले के सोरखी निवासी सत्येंद्र यादव और झाखर निवासी शोभरान यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों उत्तर प्रदेश के मड़ावरा क्षेत्र से फसल के लिए कीटनाशक खरीदकर अपने गांव लौट रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ागांव धसान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बड़ागांव अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।

हादसे के बाद ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है और वाहन को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *