देवास | दिलीप सोलंकी
देवास पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना टोंकखुर्द पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 60 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल से अवैध शराब का परिवहन कर रहा था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने इंदौर-मक्सी हाईवे पर गुजरने वाले वाहनों से कटिंग कर वारदातों को अंजाम देने की बात भी स्वीकार की।
पुलिस द्वारा बरामद मोटरसाइकिल की जांच करने पर पता चला कि वाहन इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र से चोरी किया गया था।
देवास पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
रिपोर्ट: दिलीप सोलंकी, देवास












Leave a Reply