R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

शाजापुर जिले के सुनेरा के पास अनियंत्रित होकर पलटी कार, ललितपुर से इंदौर जा रहे 5 लोग घायल

Spread the love

शाजापुर। जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में ललितपुर से इंदौर जा रही कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। हादसे में कार में सवार पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार सवार यात्री ललितपुर से इंदौर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सुनेरा क्षेत्र के पास चालक को अचानक नींद का झोंका आ गया, जिससे वाहन पर उसका नियंत्रण नहीं रहा और कार सड़क से नीचे उतरकर पलट गई।

हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला तथा एंबुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय, शाजापुर भिजवाया।

अस्पताल में उपचार जारी

हादसे में घायल सभी पांच लोगों का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। चिकित्सकों द्वारा उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। वहीं, सुनेरा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राथमिक जांच में दुर्घटना का कारण चालक को नींद का झोंका आना बताया जा रहा है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *