R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर जिले की संगठनात्मक बैठक संपन्न । R Madhya Pradesh

Spread the love

अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर जिला की मासिक संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा जिला प्रभारी श्री संजय साहू जी एवं भाजपा जिला अध्यक्षश्री हीरा सिंह श्याम जी जिला महामंत्री श्याम नारायण शुक्ला जी श्री सिद्धार्थ शिव सिंह जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी संजय साहू जी एवं जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम जी ने संगठन के चल रहे कार्यक्रमों एवं आगामी गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने बूथ एवं शक्ति केंद्र स्तर पर संचालित संगठनात्मक कार्यों की विस्तार से जानकारी लेते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में प्रत्येक मंडल में संगठन के विस्तार, बूथ सशक्तिकरण तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों से कहा गया कि वे संगठन की योजनाओं एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करें।
बैठक में जिले के सभी मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष एवं संयोजक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *