R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

12 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, दोस्तों ने ही की थी युवक की हत्या

Spread the love

देवास। जिले के टोंकखुर्द थाना क्षेत्र के ग्राम आलरी में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली।

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक के दो करीबी दोस्तों ने ही पैसों के लेन-देन और चोरी की शंका के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की सख्त पूछताछ और तकनीकी जांच के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस के अनुसार हत्या की वारदात को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए टोंकखुर्द थाना पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और विभिन्न पहलुओं पर पड़ताल करते हुए आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *