R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

सोमवती अमावस्या पर कलेही देवी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, महिलाओं ने की 108 परिक्रमा

Spread the love

पन्ना जिले की पवई में पत्ने नदी के तट पर स्थित कलेही देवी मंदिर में सोमवती अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं मंदिर पहुंचीं और माता कलेही देवी की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि तथा पति की दीर्घायु की कामना की।

इस दौरान महिलाओं ने मंदिर परिसर में स्थित पीपल के वृक्ष की 108 परिक्रमा कर धागा बांधा और विधि-विधान से व्रत एवं पूजन किया। श्रद्धालुओं ने जल, दूध और अक्षत अर्पित कर भगवान शिव, माता पार्वती और पितरों का स्मरण किया।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहा जाता है, जिसका विशेष आध्यात्मिक महत्व माना जाता है। इस दिन व्रत, दान, स्नान और पीपल पूजन से सौभाग्य, सुख-शांति और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

कलेही देवी मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी रहा और पूरा परिसर भक्ति एवं श्रद्धा के माहौल से सराबोर नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *