R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

सीमांकन के लिए भटक रहे किसान, तारीख पर भी नहीं पहुंचे जिम्मेदार अधिकारी

Spread the love

उज्जैन जिले की तराना तहसील के ग्राम बेलरी में किसान सीमांकन के लिए लगातार राजस्व विभाग के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सीमांकन की तारीख तय होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच रहे हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक गिरदावार अनिल शर्मा ने 16 तारीख को सीमांकन करने का आश्वासन दिया था, लेकिन निर्धारित दिन पर वे मौके पर नहीं पहुंचे। इतना ही नहीं, उनका मोबाइल फोन भी बंद मिला, जिससे किसान पूरे दिन इंतजार करते रहे।

ग्रामीणों का कहना है कि विवादित भूमि के मामलों में समय पर कार्रवाई नहीं होने से समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने के बावजूद समाधान नहीं निकल पा रहा है।

किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर निष्पक्ष सीमांकन कराया जाए, ताकि लंबे समय से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान हो सके। फिलहाल ग्रामीण जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *