पन्ना ! दक्षिण पन्ना वनमंडल के पवई वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम जगदीशपुरा में आज एक सियार के खुले कुएं में गिर जाने का मामला सामने आया। जिसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जाल की सहायता से सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर सियार को सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक निरीक्षण में उसके स्वस्थ पाए जाने पर उसे सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।
इस रेस्क्यू अभियान में परिक्षेत्र सहायक पुष्पेंद्र सिंह चौपरा, वनरक्षक गायत्री सिंह, राजेंद्र खटीक तथा सुरक्षा श्रमिकों की सराहनीय भूमिका रही। वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव के संकट में दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें तथा स्वयं बचाव का प्रयास न करें।
पन्ना पवई रेंज में कुएं में गिरे सियार का वन टीम ने किया सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा












Leave a Reply