​मध्य प्रदेश के पन्ना जिले स्थित जल निगम महाप्रबंधक कार्यालय के बाहर गुंडागर्दी का एक खौफनाक मामला सामने आया है। जल निगम में अनुबंधित वाहन के एक दबंग ड्राइवर ने मोबाइल की किस्त (EMI) लेने आए रिकवरी एजेंट पर सरेराह लाठियां बरसा दीं। मारपीट की इस सनसनीखेज वारदात का लाइव वीडियो आज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पीड़ित रिकवरी एजेंट किशन नामदेव के मुताबिक, वह नियमित किस्त वसूलने जल निगम परिसर पहुंचे थे। जब उन्होंने आरोपी से पैसे जमा करने को कहा, तो उसने साफ इनकार कर दिया और धमकी दी कि "किस्त नहीं देंगे, जो बने कर लो।" जब किशन ने दोबारा आग्रह किया, तो आरोपी ने अचानक गाली-गलौज करते हुए डंडे से हमला कर दिया।कार्यालय परिसर के ठीक बाहर हुई इस अचानक हिंसा से मौके पर हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सरेआम हुई इस गुंडागर्दी से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।