📰 पूरी खबर:
पवई (पन्ना)। नगर के प्रसिद्ध चिकित्सक स्वर्गीय डॉ. जीवन बड़ोलिया की धर्मपत्नी चंदा देवी का मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे निधन हो गया। वे 89 वर्ष की थीं। उनके निधन से नगर में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों के अनुसार, चंदा देवी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं। मंगलवार सुबह उन्होंने अपने निवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने उनके निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।
स्वर्गीय डॉ. जीवन बड़ोलिया पवई के प्रतिष्ठित चिकित्सक रहे हैं। उन्होंने वर्षों तक हजारों मरीजों की सेवा कर समाज में अपनी अलग पहचान बनाई। वहीं चंदा देवी अपने सरल, सौम्य और मिलनसार स्वभाव के कारण नगर में सम्मानित थीं।
परिजनों के अनुसार, स्वर्गीय चंदा देवी का अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर लगभग 3:30 बजे कलेहन रोड स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
आर मध्य प्रदेश परिवार स्वर्गीय चंदा देवी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है।