पन्ना जिले के पवई थाना परिसर में "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर पूरे मध्य प्रदेश में चलाया जा रहा है।

पन्ना पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर खेल चुके खिलाड़ियों ने युवाओं और छात्रों से नशे से दूर रहने की भावुक अपील की।

राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी आदर्श साहू, अर्शिया इजरायल और नैतिक पांडे ने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य को बर्बाद करता है, जबकि खेल और शिक्षा उन्हें सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार, खेल विभाग के शिक्षक रवि शंकर सिंह, डॉ. निधि राय, गोसिया खान, जय राम सिंह, आकाश अहिरवार और श्रीमती रूप नगायच सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की कि नशे से दूर रहें और समाज को नशा मुक्त बनाने में अपना सहयोग दें।