📰 पूरी खबर:
पन्ना जिले की नगर परिषद पवई ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में पहला स्थान हासिल किया है।
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित 181 सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से आम नागरिक अपनी समस्याएं दर्ज कराते हैं, जिनका संबंधित विभाग द्वारा समाधान किया जाता है।
जून माह में नगर परिषद पवई के पास 34 शिकायतें दर्ज हुई थीं। मुख्य नगर पालिका अधिकारी विनीत नगायच के नेतृत्व में इनमें से 91 प्रतिशत शिकायतों का सफल निराकरण किया गया, जिसके चलते नगर परिषद पवई जिले में अव्वल रही।
इस उपलब्धि में आशीष पटेल, विनीत नामदेव, सुदीप नगाइच, रवि खरे, कुलदीप चतुर्वेदी, प्रदीप बाल्मिकी सहित अन्य कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
नगर परिषद की इस उपलब्धि को बेहतर प्रशासन और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।