​पन्ना पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ जारी अभियान के तहत कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसपी निवेदिता नायडू के निर्देशन में पुलिस टीम ने पहाड़कोठी स्थित सर्किट हाउस के पास एक अस्थायी टपरे पर दबिश देकर जुआ फड़ का पर्दाफाश किया।मुखबिर की सटीक सूचना पर देर रात की गई इस छापेमारी में पुलिस ने मौके से तीन जुआरियों संजय सोनी, दीप्पू खटीक और रामजी यादव को धर दबोचा। हालांकि, पहाड़ी इलाके और अंधेरे का फायदा उठाकर कई आरोपी भागने में सफल रहे, जिनकी पहचान और तलाश जारी है।

कोतवाली थाना प्रभारी रोहित मिश्रा ने बताया कि मौके से ₹7,350 नगद, 9 मोटरसाइकिलें, 2 एंड्रॉइड मोबाइल, ताश के पत्ते और अन्य सामग्री जब्त की है। जब्त किए गए पूरे मशरूके की कुल कीमत लगभग ₹4,35,350 आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ 'मध्यप्रदेश जुआ अधिनियम' की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।