प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी दादी प्रकाशमणि की 19 वी पुण्य स्मृति पर आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन ब्रम्हाकुमारी एवं समाज सेवा प्रभाग द्वारा शुक्रवार को पवई नगर के जगदीश स्वामी मंदिर प्रांगण में किया गया शिविर में एस डी ओ पी भावना सिंह दांगी , लेब टेक़नीशियन  प्रमोद नगायच , सेवानिवृत्त शिक्षक देवेंद्र सिंह बुंदेला, पार्षद अजीत कुमार बढौलिया, कृष्णपाल सिंह एवं सीता दीदी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। शिविर में लगभग एक दर्जन से अधिक रक्तदाताओ कृष्णपाल सिंह ,सतेंद्र सिंह राजपूत  , राजमणि सिंह,रोहित चौरसिया,विपिन कुमार , अनुंजय जैन,मनीष नागर, , विपिन जैन,रितिक खटीक, श्यामलाल कुशवाहा, रविशंकर यादव ,ध्रुव कुमार लोधी ,नरेन्द्र यादव एवं विनीत नामदेव द्वारा रक्तदान किया गया जिससे कुल 14 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया।  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ चिकित्सक ओम हरि शर्मा के द्वारा रक्तदान हेतु लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया कार्यक्रम में ब्लड बैंक अधिकारी,रक्त कोष अधिकारी, ब्रह्माकुमारी एवं समाज सेवा प्रभाग की टीम का सराहनीय योगदान रहा।।