📰 पूरी खबर:
‘विकास सिर्फ उद्योगों की स्थापना से नहीं, बल्कि समाज के सर्वांगीण विकास से संभव है’—इसी मूलमंत्र के साथ जेके सीमेंट लिमिटेड द्वारा पन्ना में शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे, खेल और जन-सुरक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सामाजिक विकास कार्य किए जा रहे हैं। कंपनी की इन समर्पित पहलों से क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव दिखाई देने लगा है।
कन्या शिक्षा और स्वास्थ्य कल्याण पर विशेष ध्यान बालिका शिक्षा और महिला स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए जेके सीमेंट ने लक्ष्मीपुर स्थित कृषि महाविद्यालय में छात्राओं के लिए आरओ वाटर कूलर एवं सेनेटरी पैड डिस्पेंसिंग मशीन और एयर कूलर स्थापित कर सौंपी। इसके साथ ही, सुभाष चंद्र बोस शासकीय कन्या छात्रावास पन्ना में छात्राओं के अध्ययन और अन्य गतिविधियों के लिए एक नए हॉल और किचन का निर्माण कराया गया और RO वाटर कूलर दिया गाया । हाल ही में जेके सीमेंट पन्ना यूनिट के अधिकारियों ने छात्रावास का दौरा कर इस नवनिर्मित हॉल का आधिकारिक शुभारंभ किया और छात्राओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।
पन्ना शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए 'पन्ना रोड ब्यूटीफिकेशन' प्रोजेक्ट के तहत मार्ग पर डिवाइडर निर्माण, सुरक्षा बैरिकेडिंग, आधुनिक स्ट्रीट लाइट्स की स्थापना तथा बड़े पैमाने पर पौधारोपण कराया गया है। इसके अलावा स्थानीय युवाओं और खेल प्रेमियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक आधुनिक बैडमिंटन कोर्ट और सार्वजनिक सुविधा हेतु टीन शेड का निर्माण कराया गया है।
खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए जेके सीमेंट द्वारा प्रतिवर्ष पन्ना में जिला फुटबॉल संघ के सहयोग से राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन भी किया गाया है। इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की टीमें भाग लेती हैं, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा का अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलता है।
कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने और पुलिस बल की फिटनेस को ध्यान में रखते हुए पन्ना पुलिस लाइन में एक अत्याधुनिक जिम स्थापित किया गया है। साथ ही, प्रशासनिक गश्त और आपातकालीन जन-सेवाओं की त्वरित पहुंच सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन को 5 नई बोलेरो गाड़ियां और कंप्यूटर उपकरण सौंपे गए हैं।
जेके सीमेंट पन्ना के सर्वांगीण विकास और जन-कल्याण के लिए निरंतर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, आधारभूत संरचना और जन-सुरक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे ये प्रयास पन्ना को एक नए विकास पथ पर अग्रसर कर रहे हैं।