📰 पूरी खबर:
पवई। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पवई विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता श्री कृष्ण पाल सिंह कान्हू राजा महगवां ने एक नई एवं प्रेरणादायक पहल करते हुए आदिवासी परिवारों एवं बहनों के बीच पहुंचकर समरस रक्षाबंधन मनाया।
इस अवसर पर आदिवासी बहनों ने कान्हू राजा जी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके प्रति अपना स्नेह एवं विश्वास व्यक्त किया। वहीं कान्हू राजा जी ने सभी बहनों का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए उन्हें सम्मान दिया।
कान्हू राजा जी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं है, बल्कि यह समाज के हर वर्ग को जोड़ने, आपसी भाईचारे को मजबूत करने और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला पावन त्योहार है।
कार्यक्रम के दौरान आदिवासी बहनों को सम्मान स्वरूप साड़ियों एवं उपहारों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर सभी ने आपसी प्रेम, भाईचारे, सामाजिक एकता एवं समरसता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री जमुना खटीक, वरिष्ठ भाजपा नेता, समाजसेवी एवं शिक्षक श्री अनिल पटेल, श्री आनंद यादव, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।
भाजपा नेता कान्हू राजा जी की इस पहल को क्षेत्र में सामाजिक समरसता एवं अपनत्व को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। आदिवासी बहनों के बीच पहुंचकर उनके साथ रक्षाबंधन मनाने की इस पहल ने यह संदेश दिया कि—
“अपना त्योहार, अपनों के बीच—यही है सच्ची सामाजिक समरसता।”
उपस्थित लोगों ने कान्हू राजा जी की इस नई पहल की सराहना करते हुए इसे समाज को जोड़ने वाला एक प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय कदम बताया।