कुरवाई, विदिशा। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत जनपद पंचायत कुरवाई की ग्राम पंचायत जरगुंवा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में 60 वर्ष से अधिक आयु के वयोवृद्धजन, बच्चे और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान बुजुर्गों ने अपने जीवन के अनुभव, दिनचर्या और पुराने संस्मरण साझा किए। बच्चों और युवाओं ने भी वयोवृद्धों से संवाद करते हुए उनके जीवन से जुड़े अनुभवों को जाना।

कार्यक्रम में संगीत और गायन का भी आयोजन हुआ, जिसमें उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन का उद्देश्य पीढ़ियों के बीच संवाद बढ़ाने और बुजुर्गों के अनुभवों से युवा पीढ़ी को जोड़ना रहा।

इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा अधिकारी संजय राजपूत एवं हसीन खान, सरपंच संजय राठौर, सचिव राजेन्द्र सेन, सहायक सचिव, शिक्षकगण, हितग्राही और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।