📰 पूरी खबर:

शाजापुर जिले के ​सुजालपुर। क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी और पारे के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती ने ग्रामीण अंचलों में हाहाकार मचा दिया है। बिजली कंपनी की इस मनमर्जी और तानाशाही पूर्ण रवैये से आक्रोशित होकर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष चिराग परमार के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों ने महामहिम राज्यपाल के नाम एक शिकायती ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि शूजलपुर और उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से बिना किसी पूर्व सूचना के घंटों अघोषित बिजली कटौती की जा रही है, जिससे आमजन, किसान, मजदूर और विद्यार्थी बेहद परेशान हैं।
​वर्तमान में क्षेत्र का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, जिसके कारण भीषण गर्मी के इस मौसम में दिन और रात के समय जमीन, दीवारें एवं घरों की छतें आग फेंक रही हैं। ऐसे दमघोंटू माहौल में भी विद्युत मंडल द्वारा बिना किसी ठोस वजह के लोड शेडिंग के नाम पर रात-रात भर बिजली गुल रखी जा रही है। बिजली विभाग की इस मनमर्जी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों का जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है। दिनभर खेतों और मजदूरी में पसीना बहाने वाले किसानों और मजदूरों को रात में भी चैन की नींद नसीब नहीं हो पा रही है। इस दौरान कहीं कांग्रेस कार्यकर्ता में पदाधिकारी मौजूद रहे