📰 पूरी खबर:
शाजापुर जिले के सलसलाई। में आगामी त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में कानून, शांति और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सलसलाई थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में थाना प्रभारी जनक सिंह रावत ने उपस्थित ग्रामीणों और प्रबुद्ध जनों से विभिन्न संवेदनशील विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी जनक सिंह रावत ने सभी से क्षेत्र में शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की और स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान खुले में कुर्बानी देने से पूरी तरह बचें। साथ ही उन्होंने सख्त हिदायत दी कि सोशल मीडिया पर कुर्बानी या किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें पोस्ट न करें, जिससे समाज में किसी की भावनाएं आहत हों या शांति व्यवस्था प्रभावित हो। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र के व्यापारियों को सुरक्षा के लिहाज से अपने-अपने प्रतिष्ठानों और दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कही, ताकि आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को वर्तमान में बढ़ रहे साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक किया और ऑनलाइन धोखाधड़ी साइबर फ्रॉड से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी।
बैठक के दौरान सब इंस्पेक्टर रतन लाल चौहान, चौकी प्रभारी राम दयाल बैरागी, एएसआई मनोज तिवारी और आरक्षक अरविंद जाटव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वहीं ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों में सरपंच प्रहलाद सिंह मेवाडा, सदर जाकिर मेव, जोरावर सिंह पटवारी, मोहन सिंह मेवाडा, मुन्ना सेठ, बाबू सिंह मेवाडा, नीलम सिंह मेवाडा, भागीरथ सिंह मेवाडा, रशीद मेव, पूर्व सरपंच गोविन्द मेवाड़ा, असलम मेव, नईम मेव, आशिक मेव, फकरु टेलर, हुसैन मेव, समीद मेव और राम लाल कोटवार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के वरिष्ठजन और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने प्रशासन को शांति व्यवस्था बनाए रखने में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया