📰 पूरी खबर:
शुजालपुर | संवाददाता किशोर नाथ राजगुरु (98939 04117)
मुख्यमंत्री Mohan Yadav आज शुजालपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे क्षेत्र को लगभग ₹350 करोड़ की लागत वाले विकास कार्यों की सौगात देंगे। कार्यक्रम के तहत ₹147 करोड़ की लागत के 15 विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा ₹202 करोड़ की लागत के 29 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा।
कॉलेज में सुनेंगे ‘मन की बात’, करेंगे ‘कॉलेज चलो अभियान’ का शुभारंभ
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:45 बजे हेलीकॉप्टर से शुजालपुर पहुंचेंगे। हेलीपैड से वे शासकीय जे.एन.एस. कॉलेज जाएंगे, जहां भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री Narendra Modi के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को वर्चुअल माध्यम से सुनेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री कॉलेज परिसर से ही प्रदेश स्तरीय ‘कॉलेज चलो अभियान’ का विधिवत शुभारंभ करेंगे।
दोपहर 12 बजे निकलेगा भव्य रोड शो
दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री का भव्य रोड शो प्रारंभ होगा, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगा। रोड शो को लेकर प्रशासन और भाजपा संगठन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं।
सीएम राइज स्कूल परिसर में होगी मुख्य आमसभा
मुख्यमंत्री की मुख्य आमसभा सीएम राइज स्कूल परिसर में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर ग्रामीणों एवं नागरिकों की सुविधा के लिए 5 हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
इस अवसर पर Inder Singh Parmar सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेता मंचासीन रहेंगे।
विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने दौरे के दौरान ₹202 करोड़ की लागत से पूर्ण हुए 29 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। साथ ही ₹147 करोड़ की लागत वाले 15 बड़े विकास कार्यों का भूमिपूजन कर क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेंगे।
मुख्यमंत्री के इस दौरे को शुजालपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे आधारभूत संरचना, शिक्षा और जनसुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को मजबूती मिलेगी।