शाजापुर पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला द्वारा जिले में चोरी संबंधी अपराधों में त्वरित निराकरण एवं सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  घनश्याम मालवीय तथा एसडीओपी अजयकुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना सुनेरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की एक वारदात का खुलासा करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 लाख रुपये कीमत का मश्रुका बरामद किया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार 26 जुलाई की रात्रि को फरियादी द्वारा थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि अज्ञात बदमाश उसके खड़े डम्फर और ट्रैक्टर की बैटरियां चोरी कर ले गया है। फरियादी की शिकायत पर थाना सुनेरा में तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अंकित मुकाती के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी कि जहां 28.जुलाई को मुखबिर से सटीक सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान त्वरित नाकाबंदी कर संदिग्ध आरोपी शशिकान्त उर्फ गोलू पिता राणा झाला जाति कंजर टोंककला को धर दबोचा ओर पूछताछ तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी गया संपूर्ण माल मश्रुका—डम्फर की दो बैटरी, ट्रैक्टर की दो बैटरी कुल चार बैटरियां तथा घटना में प्रयुक्त एक पल्सर मोटरसाइकिल, जिनकी कुल कीमत 1 लाख रुपये —को जप्त कर लिया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से पुलिस रिमांड प्राप्त कर अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

इस पूरी कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम देने में उप निरीक्षक अंकित मुकाती थाना प्रभारी सुनेरा उप निरीक्षक डी. लकड़ा, प्रधान आरक्षक मोहन पटेल, प्रधान आरक्षक  विष्णु चौहान, आरक्षक बृजमोहन, आरक्षक  तेजपाल राणा, आरक्षक अखिलेश भंडारी, आरक्षक मनोज शर्मा, आरक्षक सुनील राजपूत, आरक्षक अरुण यादव, आरक्षक  गोविन्द चन्द्रवंशी और आरक्षक  राहुल वर्मा की सराहनीय एवं विशेष भूमिका रही।