📰 पूरी खबर:
कायथा। थाना कायथा में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत रखते हुए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें थाना प्रभारी द्वारा उपस्थित जनों से चर्चा कर त्यौहार शांतिपूर्वक मनाने की अपील की।
इस दौरान कायथा थाना प्रभारी कमल सिंह मंडलोई द्वारा आगामी त्योहार मोहर्रम को लेकर उपस्थित जनों से चर्चा कर पारंपरिक रास्ते से ही जुलूस निकालने, हथियार लेकर नहीं चलने, जुलूस के दौरान सीसीटीवी रिकॉर्डिंग करने, विवादित नारे लगाने से बचने, अपने-अपने वॉलिंटियर रखने के साथ ही शासन द्वारा तय गाइडलाइन के अनुसार त्योहार मनाने की समझाइस दी गई एवं नोटिस तामील कराए गए इस दौरान उपस्थित जनों द्वारा भी अपने अपने विचार साझा किए गए और थाना प्रभारी को त्योहार शांतिपूर्वक मानने को लेकर आश्वस्त किया इस दौरान एस आई गणपत सिंह मुजाल्दे ,पवन सिंह कुशवाहा, प्रधान आरक्षक संतोष चौरडिया, आरक्षक सुल्तान के साथ ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि ,मुस्लिम समाज जन, पत्रकार साथी आदि उपस्थित रहे।