📰 पूरी खबर:
बड़नगर। इंगोरिया थाना क्षेत्र के सपना गार्डन में मंगलवार को पदोन्नति एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। आरक्षक से सब इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत हुए रानी गोस्वामी और SI दिनेश निनामा का स्वागत किया गया प्रभारी दीपेश व्यास एवं समस्त पुलिस टीम द्वारा स्वागत किया गया। साथ ही थाना प्रभारी दीपेश व्यास का भी पदोन्नति होने पर अतिथियों द्वारा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि SDM धीरेंद्र पाराशर एवं SDOP महेंद्र सिंह परमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर बड़नगर थाना प्रभारी कमलेश सिंगार और उन्हेल थाना प्रभारी चौहान भी मौजूद थे।
कार्यक्रम के दौरान SI दिनेश निनामा के नागदा स्थानांतरण होने पर पुलिस स्टाफ द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। अधिकारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का संचालन इलेक्ट्रॉनिक प्रेस क्लब अध्यक्ष विजय जी नीमा ने किया। वहीं पत्रकार प्रकाश राणावत ने सभी अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत किया।
पदोन्नत अधिकारियों ने कहा कि उन्हें मिली नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।