📰 पूरी खबर:
उज्जैन जिले के तराना में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने देर रात जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ कथित बर्बरता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में नारेबाजी की।
तराना के पुराने पेट्रोल पम्प पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र में असहमति की आवाज़ को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी छात्रों, युवाओं और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। साथ ही कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा का संकल्प भी दोहराया।