एक तरफ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में किसान अपनी मांगों के लिए बड़े स्तर पर आंदोलन कर रहे हैं परंतु दूसरी ओर लेकर लटेरी  क्षेत्र में खड़ी फसलों को  नष्ट किया जा रहा है 
 लटेरी के मुरवास क्षेत्र में गुरुवार को वन विभाग ने वन भूमि पर अवैध रूप से की जा रही खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खड़ी फसल पर दवा का छिड़काव कर उसे नष्ट किया। लटेरी उत्तर वन परिक्षेत्र और दक्षिण वन परिक्षेत्र की संयुक्त टीम ने यह अभियान चलाया। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 2 बजे तक लगभग 10 हेक्टेयर वन भूमि पर खड़ी फसल को दवा डालकर नष्ट किया गया। अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण और खेती के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।