विदिशा जिले के पठारी में कुशवाह महासभा तहसील इकाई द्वारा लव-कुश जयंती का भव्य आयोजन किया गया। शिव मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में समाजजनों ने भगवान लव-कुश के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की और प्रसादी का वितरण किया।


कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए। इस दौरान भगवान लव-कुश के जीवन और उनके आदर्शों को याद करते हुए समाज में एकता, संगठन और सामाजिक जागरूकता बनाए रखने का संदेश दिया गया।

समाजजनों ने विशेष रूप से युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज को मजबूत बनाने के लिए संगठित होकर आगे बढ़ने की अपील की।


कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष राजेश कुशवाहा सहित प्रकाश कुशवाह, रामप्रसाद कुशवाह, बब्लू कुशवाह, सुनील कुशवाह, दिनेश कुशवाह, कोमल कुशवाह, अनिल कुशवाह, गोलू कुशवाह, बृजेश कुशवाह, नरेंद्र कुशवाह, सौरभ कुशवाह, अनिरुद्ध कुशवाह, कल्लू कुशवाह, अजय, दीपक, दातार, नीलू सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

एंकर आउट्रो:
लव-कुश जयंती के इस आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और नशामुक्त समाज का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम का समापन प्रसादी वितरण के साथ हुआ।