📰 पूरी खबर:
इंदौर जिले के चंद्रावतीगंज में दिगंबर जैन समाज द्वारा आज चंद्रावतीगंज में मौन जुलूस निकालकर पुलिस थाने पर पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संतों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए ज्ञापन सौंपा गया विगत दिनों विहाररत आर्यिका माताजी की सड़क दुर्घटना में हुई दुखद मृत्यु के विरोध और शोक में मौन जुलूस निकाला गया
ज्ञापन में रखी गईं प्रमुख मांगें जिसमें पैदल विहार के दौरान पुलिस सुरक्षा और गश्त बढ़ाई जाएऔर
माताजी के साथ हुई दुर्घटना की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच हो ताकि हादसे के कारण सामने आ सकें साथ ही जहां-जहां संतों का विहार होता है, वहां स्पीड ब्रेकर, संकेतक और ट्रैफिक नियंत्रण के इंतजाम किए जाएं और मार्गों पर सीसीटीवी और पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग रखी गई इस मौके पर सुनील विनायका, सुनील जैन, महावीर जैन ,दिनेश विनायका, प्रेमचंद काला, राजेश जैन, गंभीरमल जैन, भूपेंद्र जैन, अनिल जैन ,उमेश जैन राजेंद्र जैन, हरी भूषण जैन ,महेंद्र काला के साथ ही समस्त जैन समाज और समाज की महिलाएं भी मौजूद थी