📰 पूरी खबर:
सीहोर जिले के बुदनी के गड़रिया नाला क्षेत्र में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े डम्पर से पीछे से एक आयशर ट्रक जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल बुदनी अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही बुदनी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार सड़क किनारे खड़े डम्पर से पीछे टकराने के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ।