📰 पूरी खबर:

इंदौर
रिपोर्टर : संतोष व्यास

इंदौर। राष्ट्रीय वाल्मीकि सेना (मार्शल कोम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर संतोष कल्याणे द्वारा संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार जय कुमार बिड़वान एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य राजेश मेवाती की अनुशंसा पर सांवेर विधानसभा क्षेत्र के चंद्रावतीगंज निवासी कमल पहलवान (भैरवे), पिता श्री तुलसीराम भैरवे को संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया है।

संगठन ने कमल पहलवान पर विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, समाज के उत्थान, संगठन के विस्तार तथा समाज सेवा से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

राष्ट्रीय वाल्मीकि सेना (मार्शल कोम) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नव-नियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री कमल पहलवान को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।