मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है जिसमें वर्ष 2023से 2026 मैं गुम हुए मोबाइलों को साइबर सेल की मदद से बरामद किए गए 383 मोबाइलों को फरियादियों को सुपुर्द किए गए जिसमें पुलिस अधीक्षक आगम जैन ने बताया कि
 गुम हुए मोबाईलों की पतारसी हेतु विशेष अभियान "ऑपरेशन सहयोग‘‘ लगातार चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत सायबर सेल एवं समस्त थाना प्रभारीगण को लगातार कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। 

इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  महेन्द्र तारणेकर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)  गजेन्द्रसिंह कंवर के मार्गदर्शन में सायबर सेल एवं समस्त थानों द्वारा समन्वय स्थापित कर कुल 109 मोबाईल कुल कीमती 20,48,000/- रूपये के विधिवत रिकवर किए गए।  

वर्ष 2026 मे अभी तक कुल 383 मोबाईल कीमती 66 लाख 48 हजार रुपये कीमत के संबंधित आवेदकों को वापस कराए गए है। 

उक्त मोबाईल देश के विभिन्न राज्यों जैसे महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश एवं मध्यप्रदेश से पुलिस द्वारा मेहनत एवं लगन से कार्यवाही कर अलग अलग टीमों द्वारा जप्त किए गए हैं। 

उक्त मोबाईलों में वर्ष 2023, 2024, 2025 के एवं कुछ मोबाईल वर्ष 2026 के 20 से 25 दिन पूर्व गुम हुये मोबाईल भी हैं। 

 रिकवर मोबाईल में से थाना कोतवाली के 18, मोघटरोड के 06, पदमनगर के 03, छैगांव माखन के 10, जावर के 06, पिपलौद के 05, पंधाना 03, धनगांव के 05, नर्मदानगर के 05, मांधाता के 16, मून्दी के 05, हरसूद के 06, खालवा के 18, किल्लौद के 03 कुल 109 मोबाईल फोन, कुल कीमती 20,48,000/- रूपये हैं।  

पुलिस अधीक्षक  अगम जैन द्वारा आज दिनांक 13.08.2026 को पुलिस नियंत्रण कक्ष खण्डवा में सभी मोबाईलों को उनके धारकों को सौंपा गया, जिससे कुल 109 आवेदक लाभांविंत हुये। आवेदक एवं अन्य लोगों को सायबर अपराधों के बारे में जानकारी दी जाकर मोबाइल गुमने या मोबाइल संबंधी किसी भी जानकारी हेतु संचार साथी एप्प एवं CEIR पोर्टल का उपयोग किए जाने के संबंध में जानकारी दी गई।

समस्त आवेदक पुलिस कि कार्यवाही से संतुष्ट होकर अपने अपने मोबाइल प्राप्त कर खंडवा पुलिस का आभार व्यक्त किया।


उपरोक्त कार्यवाही में जिला सायबर सेल खण्डवा से निरीक्षक अनुपम सिंह, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र राठौर, विक्रम वर्मा, सुनील लाडगे, रामनरेष यादव, उदयसिंह राठौर, नरेन्द्र मुकाती एवं थानों पर तकनीकी रूप से दक्ष कर्मचारीगण की सराहनीय भूमिका रही।