📰 पूरी खबर:
खंडवा से राकेश खरका की रिपोर्ट।
खंडवा जिले के किल्लौद थाना क्षेत्र में बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित पिपलानी में 62 करोड़ 78 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता और शासकीय राशि की हेराफेरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले की विवेचना एसडीओपी हरसूद लोकेन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा की जा रही है।
पुलिस ने प्रकरण में आरोपी समिति प्रबंधक श्रीराम पिता भागीरथ राजपूत, निवासी गौतम नगर, खंडवा को गिरफ्तार किया है। आरोपी को विशेष सत्र न्यायालय खंडवा में पेश किया गया, जहां से पुलिस को 5 दिन की रिमांड मिली है।
पुलिस रिमांड के दौरान गबन की राशि की रिकवरी, महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जब्ती और मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर पूछताछ की जा रही है।
वहीं, प्रकरण में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस की कार्रवाई जारी है।
इस कार्रवाई में एसडीओपी हरसूद लोकेन्द्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी किल्लौद निरीक्षक विजय वर्मा सहित पुलिस टीम और साइबर सेल की सराहनीय भूमिका रही।