📰 पूरी खबर:
खंडवा /पुलिस अधीक्षक अगम जैन एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) महेन्द्र तारणेकर द्वारा आगामी गणेशोत्सव पर्व को दृष्टिगत रखते हुए कानून व्यवस्था एवम सुरक्षा की समीक्षा हेतु प्रशिक्षु IPS अधिकारी अमित कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे, रक्षित निरीक्षक शिवमंगल सिंह, शहर खण्डवा के तीनों थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों एवम जिला विशेष शाखा प्रभारी की बैठक का आयोजन पुलिस नियंत्रण कक्ष खण्डवा में किया गया। बैठक में गणेशोत्सव के दौरान लगने वाले पांडालों एवम यातायात व्यवस्था के संबंध में चर्चा की जाकर त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था व सुरक्षा के समुचित इंतजाम किए जाने हेतु सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।