खंडवा/मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन सुनवाई आयोजित की जाती है। 
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक  अगम जैन द्वारा आवेदकों को ससम्मान अपने कार्यालय में बैठाकर शिकायतों एवं समस्याओं को सुना तथा त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये जा रहे हैं। 

जन सुनवाई के दौरान आवेदकों के द्वारा अपनी शिकायतों के निराकरण हेतु आवेदन दिए, जिनमें पारिवारिक शिकायत, जमीनी विवाद संबंधी शिकायत व अन्य शिकायतें शामिल रही