टीकमगढ़ । समाज को नशे जैसी गंभीर सामाजिक बुराई से मुक्त करने और युवाओं को स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान का टीकमगढ़ में शुभारंभ किया गया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में डीआईजी छतरपुर रेंज विजय खत्री एवं पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई ने संयुक्त रूप से नशामुक्ति जनजागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिले भर में फैलेगा संदेश  
अभियान के तहत दो विशेष जागरूकता रथ जिलेभर में भ्रमण करेंगे। इनमें से एक रथ टीकमगढ़ पुलिस द्वारा और दूसरा रथ ग्रामीण स्वावलंबन समिति (NGO) के सहयोग से संचालित किया जाएगा।

ये रथ जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों, कस्बों और ग्रामीण अंचलों में जाकर आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देंगे। साथ ही नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन जीने और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम के साथ ही जिले के विभिन्न थानों में भी रैलियां निकालकर नागरिकों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि पुलिस और सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त प्रयासों से युवाओं को नशे की लत से बचाकर उन्हें शिक्षा और खेल-कूद की ओर मोड़ा जाएगा, ताकि टीकमगढ़ एक नशामुक्त और स्वस्थ जिला बन सके।
वाईट एस पी मनोहर सिंह मंडलोई टीकमगढ़