टीकमगढ़। शहर के महेंद्र सागर तालाब में शनिवार को एक 76 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बानपुर दरवाजा निवासी रूपनारायण सेन के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और घर से घूमने के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।
तालाब किनारे मंदिर के पास उनके कपड़े और चप्पल मिलने के बाद परिजनों ने शव की पहचान की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।