मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के गंज बासौदा क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत पडरिया शिवरामपुर में एक शराबी पिता ने अपने ही 10 वर्षीय मासूम बेटे के साथ ऐसी क्रूरता की, जिसे देखकर हर कोई दहल गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी पिता तूफान सिंह कुशवाहा शराब के नशे में था। उसने अपने बेटे राजा कुशवाहा को मोटरसाइकिल से बांध दिया और पूरे गांव में घसीटता रहा। दर्द से तड़पते और चीखते मासूम की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

गांव के सरपंच लक्ष्मण सिंह दांगी और अन्य ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए मोटरसाइकिल रुकवाई और बच्चे को आरोपी के चंगुल से सुरक्षित छुड़ाया। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी पिता को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

ऐसी ही हर बड़ी खबर के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें।