📰 पूरी खबर:
शासकीय महाविद्यालय कुरवाई में आयोजित भाषण प्रतियोगिता कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने अपने विचार और वक्तृत्व कला का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि भाषण प्रतियोगिताएं युवाओं के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और प्रतिभा को निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। आज के युवा अपनी प्रतिभा के दम पर देश और दुनिया में नाम रोशन कर रहे हैं, ऐसे में उन्हें बेहतर मंच और अवसर मिलना बेहद जरूरी है।
कुरवाई के प्रतिभावान युवा वीरेंद्र दांगी द्वारा युवाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के प्रयास की सराहना की गई।
कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी कुरवाई मोतीलाल अहिरवार, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष सीताराम सैनी, महाविद्यालय के प्राचार्य आनंद चतुर्वेदी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष गिरिजेश साहू, मनोनीत पार्षद वरुण चौबे और सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य रश्मिकांत श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। आयोजकों ने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।