पुलिस अधीक्षक विदिशा रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कुरवाई सुश्री रोशनी सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कुरवाई के नेतृत्व में अवैध शराब के भंडारण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कुरवाई पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।

मुखबिर सूचना पर मकान में दी दबिश:
दिनांक 09 सितंबर 2026 को थाना कुरवाई पुलिस टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बरूअल (नई बस्ती) में एक व्यक्ति दुकान के पास स्थित अपने मकान में अवैध शराब का भंडारण किए हुए है। सूचना की तस्दीक उपरांत पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी गई, जहां एक व्यक्ति को पकड़ा गया।

224 क्वार्टर देशी शराब जप्त:
तलाशी के दौरान दो बोरियों में रखे कुल 224 क्वार्टर देशी शराब, जिसकी कुल मात्रा 43 लीटर एवं अनुमानित कीमत करीब ₹43,000 है, बरामद कर जप्त की गई।

आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज:
मामले में आरोपी विनोद आदिवासी पिता गजराजसिंह आदिवासी, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम बरूअल, थाना कुरवाई के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

सराहनीय भूमिका:
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आर.के. मिश्रा, प्रधान आरक्षक कमल सिंह एवं प्रधान आरक्षक वसंत शाक्य की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।