📰 पूरी खबर:
पठारी, विदिशा।
अपेक्स बैंक के अध्यक्ष एवं प्रशासक महेंद्र सिंह यादव के पठारी नगर आगमन पर सहकारी समिति के कर्मचारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा कप्तान सिंह यादव के फार्म हाउस पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं सहकारी समिति के कर्मचारी मौजूद रहे।
इस दौरान पठारी सरपंच प्रतिनिधि अखिलेश पंथी, राजेश रिछारिया उर्फ गोलू महाराज, राजकुमार यादव, जीवन रजक, शिवकुमार यादव, संजय सिंह यादव सेतपुर, रामबाबू ठाकुर, लालसिंह कुशवाहा, प्रबोध्य सोलंकी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं सोसायटी कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान खाद की उपलब्धता और किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। किसानों एवं सहकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों ने अपनी समस्याएं अपेक्स बैंक अध्यक्ष के समक्ष रखीं। महेंद्र सिंह यादव ने समस्याओं के निराकरण के लिए पूर्ण सहयोग और समाधान का आश्वासन दिया।