📰 पूरी खबर:

उज्जैन जिले के कायथा थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया सामान और नगदी सहित करीब 2 लाख 14 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार 4 जून को दर्ज चोरी के मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आलोक कुमार शर्मा और एसडीओपी तराना भविष्य भास्कर के निर्देशन में पुलिस लगातार जांच कर रही थी।

मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने शाजापुर जिले के मक्सी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हनौती निवासी 40 वर्षीय माखन पिता चंदर सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी गया सामान और नकदी बरामद कर जब्त कर ली।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।