उज्जैन, 21 अप्रैल। एमएसएमई मंत्री श्री चेतन्य कुमार काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर प्रशासन अकादमी में साधना सप्ताह में आई गाट मिशन कर्मयोगी में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर अपर संचालक जनसंपर्क श्री गुरमीत सिंह वाधवा और सहायक जनसंपर्क अधिकारी श्री अनिल कुमार विशिष्ट ने जनसंपर्क विभाग की औऱ से प्रमाण पत्र प्राप्त किया।