अनूपपुर 22 अप्रैल 2026/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण और संवर्धन के सभी कार्यों को ग्रीष्म ऋतु मे पूर्ण करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि खेत तालाब रिचार्ज पिट तथा जल स्रोतों के मरम्मतीकरण में प्रगति लाए। उन्होंने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को कार्यों की मॉनिटरिंग के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि संबंधित सेक्टर इंजीनियर ग्राम पंचायत द्वारा कार्य में मास्टर रोल जारी कर कार्य की निर्धारित अवधि में पूर्णता सुनिश्चित कराए। जिला पंचायत सीईओ कलेक्ट्रेट के नर्मदा सभागार में ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए उक्ताशय से के निर्देश दिए।
जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान मध्य प्रदेश सरकार की प्राथमिकता का अभियान है इस दौरान सभी जल संरक्षण संवर्धन के कार्यों को अभियान मोड में पूरा किया जाए।
उन्होंने अभियान अंतर्गत कार्यों में स्वीकृत सभी कार्यों को प्राथमिकता में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी उप यंत्री अपने सेक्टर अंतर्गत बैठकों में ग्राम पंचायतो के कार्यों के कार्यवार समीक्षा करें।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तर से अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है जो मौके पर कार्यों का सत्यापन सुनिश्चित करेंगे। बैठक में प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण तथा जनमन आवासों के समीक्षा कर आवासों के पूर्णता पर जोर दिया।
वाटरशेड परियोजना अंतर्गत प्रगति रहता था नवीन स्वीकृत कार्यों की ऊपरी बार समीक्षा करते हुए जिला पंचायत सीईओ ने भौतिक सत्यापन कर पूर्णता सुनिश्चित करने तथा चिन्ना अंकित नए कार्यों की सूची उपलब्ध कराने व जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत खेत तालाब गेवियन, मिट्टी के नाला बंधान के सम्बन्ध मे अधिकारियों के संबंध में निर्देश दिए।
बैठक में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण की प्रगति व्यक्तिगत शौचालय सर्वे कार्य की समीक्षा तथा वह आसान वीर के तहत वॉटर टैंक की सफाई एवं अन्य कार्य के संबंध में समीक्षा कर निर्देश दिए गए।
नवीन सामुदायिक स्वच्छता परिसर निर्माण, जनपद पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत खेरगी में एफटीपी कार्य के क्रियांवा यह तथा पुष्पराजगढ़ में प्लास्टिक मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना, पांचवा वह 15वां गीत के स्वीकृत कार्यों की समीक्षा, पंचायत प्रकोष्ठ अंतर्गत भवन अनुज्ञा,करारोपण, जलकर वसूली तथा विद्युत बिल भुगतान की समीक्षा कर बैठक में पेसा एक्ट के तहत तेंदूपत्ता संग्रहण के संबंध में चर्चा कर निर्देश दिए।
बैठक में नल जल मरम्मत, स्टांप शुल्क मद मुख्यमंत्री अधो संरचना मद के कार्यों की समीक्षा की गई।