Rajrshi mishra
उमरिया जिले के अमरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम बडछड में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खेत की ओर जा रहे एक युवक पर कुछ आरोपियों ने पीछे से हमला कर दिया और चाकू से गला रेत दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक की पहचान अनुज बर्मन (20 वर्ष), पिता बसंतलाल बर्मन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह अपने खेत की ओर जा रहा था, तभी गांव के ही अन्नू प्रजापति, शिवम प्रजापति और सचिन प्रजापति ने अचानक पीछे से हमला कर दिया।
हमले में युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से उसे बरही अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही अमरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है।