चिल्हारी में गूंजे “जय दादा परशुराम” के जयकारे, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा ब्राह्मण समाज

Spread the love

रिपोर्ट – राजर्षि मिश्रा, उमरिया

उमरिया जिले के चिल्हारी नगर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में आसपास के कई गांवों—पड़वार, सुखदास, बरछड, टिकुरी, इंदवार, बकेली और अमरपुर सहित दर्जनों स्थानों से श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुई, जिसके बाद हनुमान पहाड़ी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोग, माताएं और बहनें शामिल हुईं, और पूरे नगर में “जय दादा परशुराम” के जयकारे गूंजते रहे।

इस मौके पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पांडे ने कहा कि भगवान परशुराम ने अन्याय और अधर्म के खिलाफ संघर्ष का संदेश दिया, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। वहीं कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा ने भी परशुराम जयंती की शुभकामनाएं देते हुए उनके आदर्शों को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और अंत में जनपद सदस्य विजय द्विवेदी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *